top of page

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में 9 मार्च को बैतूल में विशाल प्रदर्शन और रैली ! SavarnaCommunityProtests, UGCRulesOpposition, StudentRightsMovement

  • Mar 6
  • 2 min read

बैतूल। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा 15 जनवरी 2026 को लागू किए गए नए नियमों के विरोध में सवर्ण समाज बैतूल ने मोर्चा खोल दिया है। समाज का आरोप है कि ये नियम सवर्ण वर्ग के छात्रों के हितों के प्रतिकूल हैं और इनसे उनके भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है। इस मुद्दे को लेकर 6 मार्च को संयोजक मंडल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 9 मार्च को जिला मुख्यालय पर धरना, प्रदर्शन और विशाल रैली निकालने का निर्णय लिया गया है।

SavarnaCommunityProtests, UGCRulesOpposition, StudentRightsMovement

नियमों को बताया 'काला कानून'

समाज के पदाधिकारियों का तर्क है कि नए नियमों के कारण सवर्ण छात्र शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्र रूप से अध्ययन नहीं कर पाएंगे। आशंका जताई गई है कि इन नियमों का दुरुपयोग कर छात्रों को झूठे आरोपों में फंसाया जा सकता है, जिससे उनका करियर बर्बाद होने का खतरा है। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि प्रभावित छात्र को अपना पक्ष रखने का उचित अवसर भी नहीं मिलेगा। इन्ही कारणों से इन नियमों को 'काला कानून' की संज्ञा देते हुए पूर्ण विरोध का संकल्प लिया गया है।


आंदोलन की रूपरेखा: शिवाजी ऑडिटोरियम से निकलेगी रैली

तय रणनीति के अनुसार, 9 मार्च को आंदोलन का आगाज़ होगा:

  • एकत्रीकरण: सुबह 11 से 12 बजे तक शिवाजी ऑडिटोरियम में समाज के लोग जुटेंगे।

  • रैली मार्ग: दोपहर 12 बजे से रैली शुरू होगी, जो मुल्ला पेट्रोल पंप, बस स्टैंड, लल्ली चौक और बाजार चौक होते हुए आगे बढ़ेगी।

  • ज्ञापन: रैली के समापन पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नियमों को वापस लेने की मांग की जाएगी।

  • धरना: ज्ञापन के पश्चात उद्योग विभाग के सामने प्रदर्शन और सभा आयोजित की जाएगी।

SavarnaCommunityProtests, UGCRulesOpposition, StudentRightsMovement

आज दत्त मंदिर में होगी समन्वय बैठक

आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 7 मार्च को शाम 5 बजे सिविल लाइन स्थित दत्त मंदिर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें जिले की सभी तहसीलों, नगरों और ग्रामीण क्षेत्रों से सवर्ण समाज के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है ताकि 9 मार्च के प्रदर्शन को सफल बनाया जा सके।

चेतावनी: मांगे न मानी तो तेज होगा आंदोलन

संयोजक मंडल ने स्पष्ट किया है कि यदि ज्ञापन के बाद भी सरकार ने इन नियमों को वापस नहीं लिया, तो भविष्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा गोल्डी, संयोजक राकेश त्रिवेदी और ठाकुर जगदीश सिंह राघव ने जिले भर के नागरिकों से इस वैचारिक लड़ाई में शामिल होने की अपील की है।

Top Stories

1/3
bottom of page