top of page

सिस्टम की हकीकत: ठंड ढा रहा गरीबों पर सितम, कागजों में गर्मी.. खुले आसमान में सोने को मजबूर गरीब-बेघर लोग HomelessCrisis WinterDeaths SystemFailure

  • Jan 14
  • 2 min read

खुले आसमान के नीचे बुजुर्ग की मौत, सिस्टम पर सवाल

 HomelessCrisis WinterDeaths SystemFailure

शाहपुर: ठंड का मौसम जहां समृद्ध लोगों के लिए खुशी का पैगाम लेकर आता है, वहीं गरीब और बेघर लोगों के लिए काल साबित होता है. गरीब तबकों के पास बुनियादी सुविधाओं की कमी होने के कारण, जो खुले आसमान में रहने को मजबूर हैं - उनकी जान पर बनी रहती है। ये जग जाहिर है कि कई प्रकार के लुभावने विज्ञापनों-पोस्टरों के जरिए सरकारी विभाग अपना नाम चमकाने में लगे रहते हैं. वहीं जब आप असल हालात का मुआयना करते हैं, उसकी हकीकत से रूबरू होते हैं तो मालूम पड़ता है कि मौसम की मार के कारण जा रही जानों के पीछे मौसम से अधिक सिस्टम की खस्ता हालत जिम्मेदार है. जर्जर हालत में गतिमान दीमक लगी घूसखोरी की व्यवस्था जिम्मेदार है। तापमान गिर रहा है, सड़कों पर गरीब ठिठुर रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है - क्या सरकार सर्दियों में सिर्फ फाइलों को गर्म रख रही है?


HomelessCrisis WinterDeaths SystemFailure

खुले आसमान के नीचे हुई बुजुर्ग की मौत


नगर में स्थित बाजार में पीपल के पेड़ के नीचे 70 वर्ष से बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग पिछले कुछ दिनों से खुले आसमान के नीचे रह रहा था। मृतक कुछ दिन पहले बीमार था जिसका की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में भी इलाज किया गया था । मृतक की पहचान डोमू काबड़े निवासी देशावाडी के रूप में हुई है। थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि मृतक के परिवार जनों ने मृतक की पहचान की गई थी इसके बाद मृतक को उनके परिवार जनों को सौंप दिया गया है। नगर वासियों का कहना है कि वह बुजुर्ग पिछले करीब सात–आठ दिन से खुले आसमान के नीचे सो रहा था ठंडी लगातार बढ़ती जा रही है जिससे कि बुजुर्ग बीमार होने के कारण ठंडी सहन नहीं कर पाया और उसके मृत्यु हो गई है वहीं नगर परिषद द्वारा इस वर्ष बजट के अभाव में रेन बसेरा की व्यवस्था नहीं की गई है जिसके कारण गरीब तबके के लोग खुले आसमान के नीचे सोने पर मजबूर है।


इनका कहना है


पिछले वर्ष भी मेरे द्वारा रैन बसेरे की व्यवस्था की गई थी अभी मेरे पास टेंपरेरी प्रभार है, फिर भी आपके सुझाव पर एक-दो दिन में शाहपुर आने पर चर्चा करके व्यवस्था की जाएगी।

के. एस. उईके, प्रभारी सीएमओ शाहपुर

Top Stories

bottom of page