प्रभारी मंत्री पटेल का बडोरा मंडी में औचक निरीक्षण: बोले— "लापरवाही पर होगा सख्त एक्शन, किसानों का हित सर्वोपरि" BetulNews, MandiUpdate, NarendraShivajiPatel
- Jan 9
- 2 min read
मंडी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश; अर्थदंड न भरने वाले व्यापारियों के लाइसेंस होंगे निरस्त
बैतूल: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने गुरुवार को बडोरा मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि अन्नदाता किसानों की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों से संवाद और मंडी सचिव को सख्त निर्देश
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने मंडी में उपस्थित किसानों से आत्मीय चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना। किसानों द्वारा उठाई गई समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने मंडी सचिव को निर्देशित किया कि उपज की नीलामी और उठाव पूरी तरह क्रमबद्ध (Systematic) होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ऐसा सिस्टम विकसित करें जिससे मंडी आने वाले किसान की उपज की नीलामी और उठाव उसी दिन सुनिश्चित हो सके।
BetulNews, MandiUpdate, NarendraShivajiPatel
दोषी व्यापारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विगत दिनों 12 व्यापारियों को दिए गए नोटिस की समीक्षा करते हुए श्री पटेल ने कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों द्वारा आरोपित अर्थदंड की राशि जमा नहीं की जाती है, तो संबंधित व्यापारी का लाइसेंस तत्काल स्थगित किया जाए और माल जब्त करने की कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने हम्माल-तुलावटी व्यवस्था को भी और अधिक पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए।
विकास कार्यों की समीक्षा: "भूमिपूजन के कार्य शीघ्र धरातल पर दिखें"
मंडी निरीक्षण से पूर्व सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि:
हाल ही में हुए भूमिपूजन के कार्य तुरंत मौके पर शुरू किए जाएं।
बैतूल में गीता भवन निर्माण के कार्य में तेजी लाई जाए।
सभी नगरीय निकायों में पेयजल, स्वच्छता और रोशनी जैसी मूलभूत सुविधाएं प्रभावी ढंग से लागू हों।
जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जाए।











