top of page

राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रशासन का बुलडोजर: भारत भारती के पास पक्के अतिक्रमण ध्वस्तAnti Encroachment Drive, National Highway Expansion, Betul District Administration

  • Feb 13
  • 2 min read

बैतूल | 13 फरवरी 2026 अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिजीत सिंह के आदेशानुसार, राजस्व विभाग ने शुक्रवार से नेशनल हाईवे के किनारे अवैध कब्जों को हटाने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत भारत भारती क्षेत्र में सड़क सीमा में आने वाले कई पक्के निर्माणों को बुलडोजर (JCB) की मदद से जमींदोज कर दिया गया।

Anti Encroachment Drive, National Highway Expansion, Betul District Administration

चौड़ीकरण में बाधक निर्माणों पर कार्रवाई

प्रशासन के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा स्वीकृत बैतूल-इटारसी और बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण और विकास कार्य में ये अतिक्रमण बड़ी बाधा बन रहे थे। NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) द्वारा चिन्हित किए गए इन अवैध ढांचों को हटाने के लिए प्रशासन, पुलिस और NHAI की संयुक्त टीम गठित की गई है।

जिम्मेदारी और टीम का गठन

कार्रवाई को सुचारु रूप से चलाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं:

  • बैतूल-इंदौर हाईवे (दनोरा से जीन गांव): नायब तहसीलदार श्याम सिंह उइके (प्रभारी), साथ में राजस्व निरीक्षक जितेन्द्र पवार और उमेश गीद

  • जोगली से मिर्जापुर खंड: तहसीलदार प्रेमसिंह दीवान (प्रभारी) एवं राजस्व निरीक्षक राजू लोखंडे व राहुल इवने

  • बैतूल-इटारसी हाईवे (सोनाघाटी से तहसील सीमा): राजस्व निरीक्षक हेमंत चिल्हाटे और क्षेत्रीय पटवारी।

Anti Encroachment Drive, National Highway Expansion, Betul District Administration

नोटिस के बाद भी नहीं हटा कब्जा

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही नोटिस जारी कर स्वयं कब्जा हटाने की मोहल्लत दी गई थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार को सोनाघाटी और भारत भारती के पास दुकानों के विस्तार और अवैध ढांचों पर सख्त कार्रवाई की गई।

प्रशासन की अपील: राजमार्ग के दोनों ओर निर्धारित सीमा तक अतिक्रमण हटाया जा रहा है ताकि यातायात सुचारु और सुरक्षित हो सके। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे विकास कार्य में सहयोग करते हुए स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा बलपूर्वक कार्रवाई जारी रहेगी।

Top Stories

bottom of page