top of page

राजनीतिक दबाव में बिना जांच दर्ज हुई FIR !, पीड़ित ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

  • Feb 22
  • 1 min read

— 20 फरवरी को बाजार जा रहे एक युवक के साथ कथित मारपीट और अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित बबलू पिता सदद रेचे ने आरोप लगाया है कि रास्ते में भूरा यादव नामक व्यक्ति कार से आया और गाड़ी से पाइप निकालकर उस पर हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ गई तथा कपड़े भी फट गए। इसके बाद उसे जबरदस्ती उठाकर झल्लार थाना ले जाया गया। बबलू का आरोप है कि भूरा यादव ने अपने राजनीतिक प्रभाव का उपयोग करते हुए बिना किसी निष्पक्ष जांच के थाने में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग थाने पहुंचे। पीड़ित द्वारा थाने में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर थाना प्रभारी से मेडिकल परीक्षण (एमएलसी) कराने की मांग की गई। बबलू का कहना है कि मारपीट के कारण उसके हाथ-पैर में सूजन थी, इसलिए चिकित्सकीय परीक्षण आवश्यक था।

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि जिस प्रकार उसके विरुद्ध त्वरित एफआईआर दर्ज की गई है, उसी प्रकार उसकी शिकायत पर भी शीघ्र कार्रवाई की जाए। उसने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसका अपहरण कर जबरन थाने ले जाया गया।

मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया



 
 

Top Stories

1/3
bottom of page