भीण्डर: उपखण्ड कार्यालय में "शान्ता शंकर" जलमन्दिर का लोकार्पण, भामाशाहों का हुआ सम्मान
- Mar 25
- 1 min read
भीण्डर। स्वामी विवेकानन्द परिषद् के तत्वावधान में स्थानीय उपखण्ड कार्यालय परिसर में जनसुविधा हेतु "शान्ता शंकर" जलमन्दिर का भव्य लोकार्पण किया गया। यह जलमन्दिर उदारमना शंकर लाल पचोरी (पूर्व रेवेन्यू इन्सपेक्टर), ओमप्रकाश, सनत कुमार और दिनेश कुमार पचोरी के अतुल्य सहयोग से जनहित में समर्पित किया गया है।

अधिकारियों और भामाशाहों ने किया उद्घाटन
जलमन्दिर का विधिवत लोकार्पण उपखण्ड अधिकारी (SDO) रमेश चन्द्र बहेड़िया एवं मुख्य भामाशाह शंकर लाल पचोरी द्वारा किया गया। इस पुनीत कार्य के लिए पचोरी परिवार के सेवाभावी योगदान की सराहना की गई। लोकार्पण समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने जल सेवा को सबसे बड़ा पुण्य बताते हुए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया।
भामाशाहों का किया सम्मान
इस अवसर पर स्वामी विवेकानन्द परिषद् द्वारा सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहने वाले भामाशाहों का विधिवत सम्मान किया गया। परिषद के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी के दौर में कार्यालय आने वाले आमजन के लिए यह जलमन्दिर काफी मददगार साबित होगा।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
समारोह के दौरान स्वामी विवेकानन्द परिषद् के अध्यक्ष माँगी लाल साहू, सचिव गोपी कृष्ण आमेटा, संरक्षक प्रकाश वया, भगवती प्रसाद आमेटा, जगदीश प्रसाद सुथार, ओमप्रकाश मंदावत, मदन चौबीसा, ओमप्रकाश सुथार, दलपत सिंह शक्तावत, दिनेश सोनी, शरद अग्रवाल, राजेन्द्र दाहिमा, दिनेश चौबीसा, जानकी लाल चौबीसा, प्रकाश भादावत, राजेश जैन, डॉक्टर मदन जोशी, पवन चौबीसा, तेज शंकर चौबीसा, मनीष टेलर सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।











