top of page

युवा संगम: सारणी में 13 फरवरी को विशाल रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजनYouthEmpowermentJobs, MPJobFair2026, EmploymentOpportunities

  • Feb 12
  • 1 min read

बैतूल, 11 फरवरी 2026: प्रदेश के युवाओं को स्वावलंबी बनाने और उन्हें स्थानीय व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित कंपनियों में अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग द्वारा 'युवा संगम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के अंतर्गत 13 फरवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सरदार विष्णु सिंह उईके शासकीय महाविद्यालय, सारणी में रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन होगा।

प्रमुख कंपनियाँ और रिक्तियों का विवरण

मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियाँ विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए साक्षात्कार लेंगी। मुख्य विवरण इस प्रकार है:

कंपनी का नाम

पद (कुल रिक्तियां)

आवश्यक योग्यता

वर्धमान फैब्रिक्स/ट्राईटेंट (बुधनी)

मशीन ऑपरेटर (200)

8वीं, 10वीं, 12वीं, ITI

आयशर CII (पीथमपुर)

ट्रेनी वर्कर (100)

8वीं से ITI

कुलोदय टेक्नोपार्क (गुजरात)

मशीन ऑपरेटर/हेल्पर (100)

8वीं से ITI

क्वैस कार्प/यशस्वी ग्रुप

अप्रेंटिसशिप (100)

12वीं, ITI, डिप्लोमा

LIC बैतूल

बीमा सखी/अभिकर्ता (50)

12वीं, स्नातक

शक्ति मोटर्स (मुलताई)

सेल्स/मैकेनिक (25)

8वीं से स्नातकोत्तर, ITI

पुखराज/RFMI (भोपाल)

सेल्स/मार्केटिंग (150)

10वीं, 12वीं, स्नातक

YouthEmpowermentJobs, MPJobFair2026, EmploymentOpportunities

प्रशासनिक व्यवस्था और नोडल अधिकारी

रोजगार मेले के सुचारू संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिम्मेदारी तय की गई है:

  • नोडल अधिकारी: जिला रोजगार अधिकारी।

  • सह नोडल अधिकारी: प्राचार्य, शासकीय आईटीआई बैतूल।

विशेष नोट: इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।

Top Stories

1/14
bottom of page