top of page

सीधी में गूंजा "यादव जोड़ो अभियान" का शंखनाद: समाज को एकजुट करने और हक़ की लड़ाई का संकल्प YadavUnity CommunityEmpowerment

  • Jan 4
  • 2 min read

मझौली (सीधी): राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय इं.पवन यादव द्वारा आज रीवा संभाग के सीधी जिले में #यादव_जोड़ो_अभियान का भव्य शंखनाद किया गया। मझौली में सक्रिय समाजसेवी भाई श्री रामशरण यादव के नेतृत्व में आयोजित इस संगोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में सामाजिक बंधु शामिल हुए और समाज की मजबूती का संकल्प लिया।

महापुरुषों को नमन और वैचारिक चर्चा

YadavUnity CommunityEmpowerment

कार्यक्रम की शुरुआत यदुकुल शिरोमणि भगवान श्रीकृष्ण, धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव (पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश एवं पूर्व गृह मंत्री, भारत सरकार) और पूर्व शिक्षकों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान वक्ताओं ने समाज के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डाला।

संगोष्ठी के मुख्य बिंदु: हक और हिस्सेदारी की मांग

संगोष्ठी में समाज के शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक उत्थान पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगों और लक्ष्यों पर सहमति बनी:

संख्या बल के अनुसार प्रतिनिधित्व: सीधी जिला यादव बहुल क्षेत्र है, इसलिए राजनीति और शासन में समाज को उचित हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

सामाजिक एकता: "वर्गों और राजनीति में बंटेंगे, तो कटेंगे।" राजनीति और मनभेदों को किनारे कर समाज के मान-सम्मान के लिए एक मंच पर आने का आह्वान किया गया।

भवन और सामूहिक विवाह: जिले में यादव समाज का अपना भव्य भवन हो और निर्धन परिवारों के लिए निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किए जाएं।

गांव-गांव सक्रियता: संगठन भारत के हर गांव से 20 सक्रिय लोगों की टीम तैयार करेगा।

नयी जिम्मेदारियों का आवंटन

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी में नए दायित्व सौंपे गए। सभी ने एक स्वर में समाज हित के अभियानों को गति देने का भरोसा दिलाया।

YadavUnity CommunityEmpowerment

इस अवसर पर एडवोकेट अनुराग सिंह यादव, दिनेश सिंह यादव (पनगर), धीरेन्द्र यादव (जिला युवा उपाध्यक्ष), महावीर यादव, समर बहादुर सिंह यादव, रमेश कुमार यादव, मानेंद्र यादव, लाल बहादुर यादव, राजेंद्र कुमार यादव, रविंद्र यादव, चंद्र प्रकाश यादव, हरि कृष्ण यादव, सीताराम यादव, प्रेम लाल यादव, रमेश कुमार यादव (बोदारी), राम शिरोमणि यादव सहित सैकड़ों सामाजिक साथी उपस्थित रहे।

"हमारा लक्ष्य समाज को सिर्फ वोट बैंक बनने से बचाकर उसे हर क्षेत्र में सशक्त नेतृत्व प्रदान करना है।" — राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना

Top Stories

bottom of page