नर्मदापुरम: नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष केपी यादव का यादव महासभा ने किया भव्य स्वागत YadavCommunityEvent, CommunityLeadership, NarmadapuramEvents
- May 28
- 1 min read
नर्मदापुरम। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा नर्मदापुरम सर्किट हाउस में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यादव समाज के गौरव, पूर्व सांसद एवं नागरिक आपूर्ति निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष केपी यादव का साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।

सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि सुहागपुर विधानसभा और सिवनी मालवा क्षेत्र में यादव समाज बहुसंख्यक है। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश यादव ने नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष केपी यादव को समाज के आगामी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया और उन्हें इन कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में ये वरिष्ठ जन रहे उपस्थित
इस गरिमामयी सम्मान समारोह में मुख्य रूप से यादव समाज के निम्नलिखित पदाधिकारी और वरिष्ठ जन उपस्थित रहे:
एडवोकेट मुकेश यादव (प्रदेश अध्यक्ष, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ)
राजेंद्र यादव (जिला अध्यक्ष, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा)
मधुसूदन यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष)
कपिल यादव (प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा विंग)
डॉ. बलदेव यादव (प्रदेश महासचिव, युवा विंग)
संतोष यादव 'बाबूजी' (प्रदेश सचिव)
उमेश यादव (जिला पंचायत सदस्य)
दौलत राम यादव (पार्षद)
मुकेश यादव (पूर्व पार्षद)
ललित मोहन यादव
बृजेश यादव (कोटगांव)
मनीष यादव
राजा यादव
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी यदुजनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केपी यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और समाज के विकास में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया।











