ग्राम पंचायत कुटंगा के झिरना धाम में जन सहयोग से किया बोरी बंधान(WaterConservation CommunityEfforts SustainableAgriculture)
- Dec 29, 2025
- 1 min read
बैतूल: मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मोहन नागर तथा जिला कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद विकासखंड चिचोली एवं भीमपुर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन भीमपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुटंगा के झिरना धाम में किया गया। जन अभियान परिषद से जिला समन्वयक श्रीमती प्रिया चौधरी ने बताया कि बोरी बंधान में लगभग 400 बोरियों का उपयोग कर जल संचयन किया गया। इस बोरी बंधान के माध्यम से संचित जल का उपयोग सिंचाई एवं ग्रीष्म काल में विभिन्न आवश्यकताओं के लिए किया जा सकेगा। साथ ही सीएमसीएलडीपी छात्रों को बोरी बंधान की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियां एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अपने प्रयोगशाला ग्राम में आवश्यकता अनुसार बोरी बंधान कार्य कर सकें। कार्यक्रम को जन सहयोग से भी सफल बनाया गया।
WaterConservation CommunityEfforts SustainableAgriculture
इस अवसर पर दोनों ब्लॉकों के ब्लॉक समन्वयक राजू मांडवे, सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राएं, जन अभियान परिषद से संबंधित नवांकुर संस्थाए संस्कार ग्राम उत्थान समिति असाड़ी, सागर ग्राम उत्थान एवं महिला बाल विकास समिति चिरापाटला, नव एकलव्य मानव सेवा समिति खुरदा, स्व. मनोहर सिंह गौतम मेमोरियल एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी आदर्श धनोरा, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अटारी के सदस्य, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से परामर्शदाता लवकेश मोरसे, कमलेश लोखंडे, देवेंद्र धोटे, मदन मालवी, पूजा मोरले, सुश्री दीपिका सराठे, ब्रजेश इरपाचे, राजकुमार बंशकार, श्रीमती मीनाक्षी वागद्रे, शंकर चौहान, ग्राम कुटंगा के सरपंच, सचिव, समाजसेवी एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













