शाहपुर में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती, उपेंद्र वर्मा बने नगर अध्यक्ष
नगर में कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उपेंद्र ‘रिंकू’ वर्मा को शाहपुर नगर कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया।
नवनियुक्त अध्यक्ष को सोशल मीडिया के माध्यम से मित्र मंडली, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अन्य दलों के लोगों द्वारा भी बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस को मजबूती प्राप्त होगी।
इस अवसर पर उपेंद्र ‘रिंकू’ वर्मा ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने, सभी को साथ लेकर चलने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत किया और उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।











