टाइगर रिजर्व में सफारी बुकिंग के नाम पर हो सकता है फ्रॉड, वन विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी (TigerSafariAlert: MPForestWarning on SafariBookingScam - GAMÁKI MEDIA)
भोपाल: अगर आप भी नए साल या छुट्टियों में मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व (जैसे कान्हा, बांधवगढ़ या पेंच) में सफारी का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। मध्य प्रदेश वन विभाग ने पर्यटकों को बड़े फर्जीवाड़े से बचने के लिए अलर्ट जारी किया है।

केवल एक ही पोर्टल है अधिकृत (Official)TigerSafariAlert: MPForestWarning on SafariBookingScam - GAMÁKI MEDIA
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश के किसी भी टाइगर रिजर्व में सफारी टिकटों की बुकिंग सिर्फ और सिर्फ एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से ही की जा सकती है। इसके अलावा किसी भी निजी (Private) वेबसाइट, मोबाइल ऐप या डिजिटल प्लेटफॉर्म को बुकिंग का अधिकार नहीं दिया गया है।
भ्रामक नामों से चल रही हैं फर्जी वेबसाइट्स
विभाग के संज्ञान में आया है कि इंटरनेट पर कई ऐसी वेबसाइट्स सक्रिय हैं जो सरकारी पोर्टल से मिलते-जुलते नामों का इस्तेमाल कर रही हैं। ये वेबसाइट्स पर्यटकों को गुमराह कर अवैध बुकिंग कर रही हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऐसी किसी भी अनधिकृत साइट से बुकिंग कराना अवैध है और इससे आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है।
TigerSafariAlert: MPForestWarning on SafariBookingScam - GAMÁKI MEDIA
धोखाधड़ी होने पर तुरंत करें शिकायत
वन विभाग ने पर्यटकों से अपील की है कि:
सफारी बुकिंग केवल mponline.gov.in पर ही करें।
यदि आप किसी फर्जी वेबसाइट के शिकार हुए हैं, तो तुरंत संबंधित कार्यालय को सूचना दें।
इन शिकायतों को कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए राज्य साइबर पुलिस सेल को भेजा जाएगा।
पर्यटकों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता: वन विभाग ने कहा है कि पर्यटकों के हितों की सुरक्षा और पारदर्शी बुकिंग व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी पहली प्राथमिकता है। ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए विभाग सख्त कदम उठा रहा है।











