TET परीक्षा निरस्त करने की मांग: बैतूल में शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव
- 7 days ago
- 2 min read
बैतूल। अध्यापक संयुक्त मोर्चा मध्य प्रदेश के प्रदेशव्यापी आह्वान पर बुधवार, 8 अप्रैल को बैतूल जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को निरस्त करने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में जुटे शिक्षकों ने शहर में रैली निकाली और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

शिवाजी ऑडिटोरियम में उमड़ा जनसैलाब
आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए सुबह से ही जिले भर के शिक्षक शिवाजी ऑडिटोरियम में एकत्रित होने लगे थे। सभा के दौरान वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा आयोजित की जा रही टीईटी परीक्षा का कोई औचित्य नहीं है। संयुक्त मोर्चा ने इस परीक्षा का पुरजोर विरोध करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाई है।
विशाल रैली और ज्ञापन
ऑडिटोरियम में सभा के बाद शिक्षकों ने एक विशाल रैली निकाली। गगनभेदी नारों के साथ यह रैली कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा गया। प्रदर्शन में ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
प्रदर्शन में ये शिक्षक रहे शामिल
प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से सचिन राय, पंजाब गायकवाड, दिलीप गीते, भीम धोटे, रवि सरनेकर, राजेंद्र कटारे, विनय राठौर, राजेंद्र प्रसाद साहू, नीरज गलफट, रमेश बारस्कर, देवीदास पाटणकर, कमलेश मिश्रा, सुनील घोरमेड, नितेश राठौर, आजाद कश्यप, प्रवीण शर्मा, धनराज पाटील, रामचंद्र, अनीता सोनारे, सुषमा तिवारी, शारदा, सुनीता उईके, राधा धुर्वे, सुरेश, शकुन धुर्वे, कमलेश पाल, ज्ञानेंद्र शुक्ला, लोकेश जोठे, संतोष जोठे, अतुल पटेल, अनिल गोस्वामी, प्रकाश देवड़े, गोकुल झरबडे, भारतीय प्रधान, अनीता चौरसिया, कविता नागले, दीनदयाल यादव, गीता नागले, उर्मिला वी नारायण नगर, गंगा यादव, पीसी बॉस, लख्मीचंद लिलहौरे, विनय सिंह राठौड़, जितेंद्र वागद्रे, सुरेंद्र आर्य, नंदलाल इरपचे, रामगोपाल लोखंडे, अंकुश उइके, मुकेश सरयाम, लीलाधर नागले, दिनेश सोनारे, विवेक तिवारी, भीमलाल सूर्यवंशी, बाबूलाल मालवीय, अजय मालवीय, चंचल पांसे, राम पाटणकर, हेमराज बेले, नितेश राठौर, विजय पाटील और सोमा कुमरे सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
आगामी रणनीति: आंदोलन तेज करने की चेतावनी
संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि टीईटी परीक्षा निरस्त करने के संबंध में शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। शिक्षकों ने संकल्प लिया है कि वे अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर तक संघर्ष जारी रखेंगे।











