भोपाल में जुटेगा स्टार्टअप्स का महाकुंभ: 11-12 जनवरी को 'मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट 2026' का आयोजन StartupSummit2026 MPInnovation FinancialAid
- Jan 4
- 2 min read
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश में नवाचार और स्वरोजगार को नई ऊंचाइयां देने के लिए राज्य सरकार आगामी 11 एवं 12 जनवरी 2026 को भोपाल के रवींद्र भवन में 'मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026' का आयोजन करने जा रही है। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

स्टार्टअप्स को मिल रही है बड़ी वित्तीय सहायता
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग (MSME) द्वारा संचालित मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 के तहत युवाओं को सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण लाभ दिए जा रहे हैं:
मासिक सहायता (EIR स्कीम): 24 फरवरी 2025 के बाद DPIIT से मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को 10,000 रुपये प्रतिमाह की दर से एक वर्ष तक आर्थिक सहायता दी जा रही है।
ब्याज अनुदान: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत स्टार्टअप्स को 5 वर्षों के लिए 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान का लाभ मिलेगा।
ऋण सहायता: बैंक या वित्तीय संस्थान से ऋण स्वीकृत होने पर, स्वीकृत राशि का 15 प्रतिशत (अधिकतम 15 लाख रुपये) तक की वित्तीय सहायता राज्य शासन द्वारा प्रदान की जाती है।
StartupSummit2026 MPInnovation FinancialAid
7 जनवरी को नर्मदापुरम में जागरूकता कार्यक्रम
नर्मदापुरम जिले के उद्यमियों और युवाओं को इन योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने और स्टार्टअप्स के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 07 जनवरी 2026 को एक विशेष उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
स्थान: होटल वाटिका पैलेस, नर्मदापुरम
समय: दोपहर 12:30 बजे से
पंजीकरण और भागीदारी की अपील
जिला प्रशासन एवं उद्योग विभाग ने जिले के सभी औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपतियों, युवा उद्यमियों और स्टार्टअप्स से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है। समिट में भाग लेने और सरकारी सहायता प्राप्त करने के इच्छुक स्टार्टअप startup.mp.gov.in पर अपना ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
PRO नर्मदापुरम











