top of page

भींडर के क्रिएटिव सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के सात खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन, नगर में हर्ष की लहर Seven players from Bhinders, Creative Senior Secondary School, selected at the state level

Sep 29
1 min read

भींडर नगर के प्रसिद्ध क्रिएटिव सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में विद्यालय के सात खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर हुआ है, जिससे पूरे नगर में जश्न का माहौल है।

Seven players from Bhinders, Creative Senior Secondary School, selected at the state level

Seven players from Bhinders, Creative Senior Secondary School, selected at the state level

खेरवाड़ा के लराठी में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में क्रिएटिव सीनियर सेकेंडरी विद्यालय की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक बालचंद जाट ने जानकारी दी कि कबड्डी प्रतियोगिता में जितेश जाट, अमन जाट, गोपाल सिंह, अभिषेक कटारा, दीपिका गोस्वामी और शगुन शेखावत का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है। इसके अलावा, छात्र भव्यराज सिंह शक्तावत ने साइकिलिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल प्राप्त किया और राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई।

खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि पर नगर में एक भव्य विजय जुलूस निकाला गया। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधिका अनीता वया ने सभी छात्रों को बधाई दी और नगर में शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से भींडर की प्रतिभाओं को निरंतर निखारने का संकल्प दोहराया। प्रधानाचार्य प्रदीप नथानी ने छात्रों और उनके कोच का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय के लिए शिक्षा और खेल एक मिशन की तरह हैं, जिसके लिए वे सदा परिश्रम करते रहेंगे और भविष्य में भी इसी प्रकार नगर का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

Top Stories

1/16
bottom of page