एससी-एसटी पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति व आवास सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित, MP-TASS पोर्टल पर प्रक्रिया शुरू SC/ST Scholarships, Post Matric Aid, MP-TASS Applications
बैतुल | जिले के अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता योजना के आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पात्र विद्यार्थी एमपीटास (MP-TASS) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

समय-सीमा में आवेदन के निर्देश
सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, श्री विवेक कुमार पाण्डेय ने जिले के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि वे अपने संस्थान में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय-सीमा में आवेदन भरवाना सुनिश्चित करें।
सत्यापन की प्रक्रिया हुई तय
योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए विभाग ने स्पष्ट गाइडलाइन जारी की है:
महाविद्यालय स्तर: संबंधित कॉलेज प्राप्त आवेदनों का प्रारंभिक सत्यापन कर उन्हें नोडल कॉलेज को फॉरवर्ड करेंगे।
नोडल कॉलेज स्तर: नोडल कॉलेजों को प्राप्त आवेदनों की सूक्ष्म जांच और परीक्षण कर तत्काल वेरिफिकेशन (सत्यापन) करना होगा।
SC/ST Scholarships Post Matric Aid MP-TASS Applications Guide 2025-26
समय पर होगा भुगतान
सहायक आयुक्त ने बताया कि वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी इसलिए लाई जा रही है ताकि छात्रवृत्ति की स्वीकृति और भुगतान की प्रक्रिया में देरी न हो और विद्यार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता प्राप्त हो सके। विभाग का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र विद्यार्थी तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से योजना के लाभ से वंचित न रहे।
जनसंपर्क कार्यालय, बैतूल











