सिवनी मालवा: शिक्षक राजेंद्र कुमार गौर को दी गई भावभीनी विदाई, सेवाकाल और विभागीय कार्यों की हुई सराहना (RetirementCeremony, TeacherTribute, SeoniMalwaEvent)
- Dec 31, 2025
- 1 min read
प्रवीण गौर की विशेष रिपोर्ट - सिवनी मालवा: संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा के अंतर्गत, प्राथमिक शाला खेड़ी में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक राजेंद्र कुमार गौर की सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शिक्षक गौर द्वारा अपनी अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने के उपरांत, संकुल के साथी शिक्षकों और विभाग ने उन्हें ससम्मान विदाई दी।

मां सरस्वती के पूजन से हुई शुरुआत
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि शिवशंकर ऊईके की अध्यक्षता में हुई। सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस भावुक अवसर पर सोहनलाल यदुवंशी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
विभागीय कार्यों और जीवन शैली पर डाला प्रकाश
बीआरसी (BRC) श्रीमती संगीता यादव, जन शिक्षक हरगोविंद गौर, बीएसी कमलेश यादव और हरि परेवा ने शिक्षक राजेंद्र कुमार गौर के कार्यकाल की सराहना की। वक्ताओं ने उनके अनुशासित जीवन और विभाग के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।
RetirementCeremony, TeacherTribute, SeoniMalwaEvent
शाल-श्रीफल से हुआ सम्मान
संकुल प्राचार्य राकेश साहू द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र कुमार गौर का शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही नियमानुसार उन्हें सेवानिवृत्ति के विभागीय पत्र भी सौंपे गए।
समारोह में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में बीआरसी संगीता यादव, संकुल प्राचार्य राकेश साहू, प्राचार्य राममोहन रघुवंशी (सोमलवाडा), प्राचार्य हरि परेवा (मकोडिया), संतोष शर्मा, मनमोहन रघुवंशी, रोहित रघुवंशी, रामचंद्र गौर (प्रधान पाठक), संतोष सोलंकी, लोकेश गौर, हरिओम गौर, सचिव धर्मेंद्र राजपूत, प्रदीप गौर, विनय मसीह, सुचिता गौर सहित शिक्षक के पारिवारिक सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।











