भींडर: मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, 15 जनवरी तक जुड़वा सकेंगे नाम PoliticalGuidance PartyWorkers StrategyMeeting
- Jan 9
- 1 min read
कैलाश धर्मशाला में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
भींडर: स्थानीय कैलाश धर्मशाला में गुरुवार, 8 जनवरी को दोपहर 3 बजे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करना और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना रहा।

प्रमुख अतिथियों का संबोधन
बैठक की अध्यक्षता चतरसिंह रावल द्वारा की गई। कार्यक्रम में मंगनीराम रैगर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं एस.आई.आर. प्रभारी भंवरलाल भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अभियान के तकनीकी पहलुओं और रणनीतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
15 जनवरी है अंतिम तिथि
एस.आई.आर. प्रभारी भंवरलाल भट्ट ने निर्देश देते हुए बताया कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, दोहरे नामों को हटाने या किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए 15 जनवरी तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
PoliticalGuidance PartyWorkers StrategyMeeting
इनकी रही गरिमामय उपस्थिति
कार्यक्रम का कुशल संचालन हीरालाल पंड्या द्वारा किया गया। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष तिलक व्यास, महामंत्री कृष्णगोपाल मुंदड़ा, लीलाधर सोनी, महेश मालवीय, ओमप्रकाश सुथार, मीठालाल गोडधोत, हरीश कड़वावत, हेमंत यादव, मोहनलाल साहू, ललित कड़वावत और मोहनलाल रावत सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











