top of page

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से भेजी पेंशन: बैतूल के 1.28 लाख हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 7.72 करोड़ रुपए PensionSchemeMP, DisabledWelfare, GovernmentInitiativesIndia

Apr 30
2 min read

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के लाखों बुजुर्गों, दिव्यांगों और निराश्रितों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार, 29 अप्रैल को मंत्रालय भोपाल से आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 33 लाख से अधिक पेंशनभोगियों के खातों में 200.71 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से डिजिटल रूप से ट्रांसफर की।

PensionSchemeMP, DisabledWelfare, GovernmentInitiativesIndia

बैतूल जिले को मिली 7.72 करोड़ की सौगात

इस योजना के तहत बैतूल जिले के पेंशनभोगियों को भी बड़ी राहत मिली है। जिले के कुल 1,28,714 पेंशनरों के बैंक खातों में 7 करोड़ 72 लाख 28 हजार 400 रुपए की राशि सीधे अंतरित की गई। बैतूल कलेक्ट्रेट के एनआईसी (NIC) कक्ष में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेब-कास्ट के जरिए देखा गया, जहाँ प्रशासनिक अधिकारी और विभाग प्रमुख मौजूद रहे।

PensionSchemeMP, DisabledWelfare, GovernmentInitiativesIndia

कलेक्टर ने दिए निर्देश: कोई भी पात्र व्यक्ति न छूटे

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे और सामाजिक न्याय विभाग की अधिकारी सुश्री रोशनी वर्मा उपस्थित रहीं। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने कहा कि राज्य सरकार की ये पेंशन योजनाएं समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए एक मजबूत आर्थिक आधार हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि:

  • जिले के सभी पात्र हितग्राहियों को हर महीने समय पर पेंशन का लाभ मिले।

  • कोई भी पात्र व्यक्ति जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रहे।

  • ग्रामीण स्तर पर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

किसे मिलता है लाभ और कितनी है राशि?

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की अधिकारी सुश्री रोशनी वर्मा ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों जैसे:

  • वृद्धजन

  • कल्याणी (विधवा)

  • परित्यक्ता एवं अविवाहित महिलाएं

  • दिव्यांगजन

इन सभी श्रेणियों के पात्र हितग्राहियों को शासन की ओर से 600 रुपए प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपना जीवनयापन सम्मानजनक तरीके से कर सकें।

Top Stories

1/16
bottom of page