72वीं राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता: नर्मदापुरम की महिला और पुरुष टीमें श्रीधाम रवाना(NarmadapuramSports VolleyballStateChampionship MPVolleyball)
इटारसी/नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में आयोजित 72वीं राज्य स्तरीय सीनियर महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज नरसिंहपुर जिले के श्रीधाम में 27 दिसंबर से हो गया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में नर्मदापुरम जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए चुनिंदा खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई है।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन
जिले की प्रतिभाओं ने अपने शानदार खेल के दम पर राज्य स्तर पर जगह बनाई है:
पुरुष वर्ग: टीम में सोमेश मिश्रा, पीयूष, आयुष मस्कर और कपिल जाट का चयन हुआ है।
महिला वर्ग: पूनम मंसूरिया, अंजलि गोहीया, पूनम केवट, खुशी मंसूरिया, कविता शर्मा, इशाना खान (तवा नगर), अनुकृति, तनु शर्मा और जानकी मांझी (नर्मदापुरम) जिले का गौरव बढ़ाएंगी। NarmadapuramSports VolleyballStateChampionship MPVolleyball
खेल प्रेमियों ने बढ़ाया उत्साह
खिलाड़ियों के चयन पर जिला वॉलीबॉल संघ और खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने खुशी जाहिर की है। जिला वॉलीबॉल संघ अध्यक्ष भगवती चौरे, सचिव आशुतोष तिवारी, और जिला उपाध्यक्ष व जल संसाधन विभाग स्पोर्ट क्लब के क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने खिलाड़ियों को जीत का आशीर्वाद दिया।
कोच बख्तावर खान, अरुण मलैया, पंकज मलैया, पीटीआई हेमंत पटेल, राहुल मालवीय, प्रफुल्ल पटेल, राजेंद्र पालीवाल, योगेश दर्शिम्भ, हफीज खान, राजेश रघुवंशी, पिंटू तवर और नंदू यादव ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके राष्ट्रीय स्तर (National Level) पर चयन होने की मंगल कामना की।
NarmadapuramSports VolleyballStateChampionship MPVolleyball











