Search
मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने किया शाहपुर की बेटी आस्था कापसे का सम्मान
- Mar 23
- 1 min read
शाहपुर। शासकीय मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ब्लॉक शाहपुर की कार्यकारिणी द्वारा मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग में माइनिंग अधिकारी के पद पर चयनित शाहपुर की बेटी आस्था कापसे का उनके निवास पर पहुंचकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्हें शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने आस्था कापसे की इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि उनकी सफलता से अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कार्यकारिणी के संयोजक अंबुज पांडे, अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, गणेश राव बारस्कर, लोकेश जोठे, राजेश रावत, ज्ञानेंद्र शुक्ला, अभिषेक परसाई, मुकेश मीणा एवं राजेंद्र मालवीय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।













