मनरेगा पर महाभारत: 5 जनवरी से कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ’ अभियान (MNREGA Debate CWC Meeting Government Criticism)
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के बाद बड़ा एलान, मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

दिल्ली: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर 'VB-जी राम जी' करने के फैसले का देशव्यापी विरोध करने का ऐलान किया है। 5 जनवरी से इस फैसले के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दी।
MNREGA Debate CWC Meeting Government Criticism
मोदी को गांधी सरनेम से दिक्कतः खड़गे का तंज
खड़गे ने कहा- "मोदी जी को गांधी सरनेम से दिक्कत है, इसलिए मनरेगा का नाम बदला गया। यह कानून गरीबों को कुचलने और उन्हें दबाने के लिए है।" उन्होंने इस फैसले को गरीबों के अधिकारों पर हमला करार दिया।
राहुल गांधीः मनरेगा अधिकारों का सिद्धांत था
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा- "मनरेगा सिर्फ योजना नहीं थी, यह अधिकारों का सिद्धांत था। इससे करोड़ों लोगों को न्यूनतम आय मिलती थी।" उन्होंने इसे डायरेक्ट राइट बेस्ड कॉन्सेप्ट पर आक्रमण बताया। राहुल ने कहा- "यह पैसा राज्यों से छीनकर केंद्र ले रहा है। यह पावर और फाइनेंस का कंट्रैक्शन है। फैसला सीधे पीएम हाउस से लिया गया है।"
कांग्रेस का रुख: गरीबों के अधिकारों की रक्षा करेगी
कांग्रेस ने इस फैसले को गरीबों के खिलाफ हमला बताया और कहा कि पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। 5 जनवरी से शुरू होने वाला अभियान देशभर में चलेगा। यह आंदोलन मनरेगा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम को बचाने और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए होगा।यह फैसला और कांग्रेस का विरोध राजस्थान सहित पूरे देश में राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा रहा है।











