top of page

शाहपुर में माँ कर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई : निकला भव्य जुलूस, समाज के वरिष्ठ जनों का किया सम्मान

  • Apr 5
  • 1 min read

शाहपुर नगर में रविवार को माँ कर्मा जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के विजय भवन से माँ कर्मा एवं श्री राधा-कृष्ण की भव्य झांकी एवं जुलूस निकाला गया। जुलूस पूरे नगर में भ्रमण करते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरा, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया और लोगों ने दर्शन लाभ लिया। जुलूस में शामिल युवक-युवतियां ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते आगे बढ़ रहे थे।

वहीं महिलाओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। झांकी यात्रा का समापन विजय भवन में हुआ, जहां विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान साहू, राठौर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसाद का वितरण किया गया। मान्यता के अनुसार, माँ कर्मा ने स्वयं भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी, इसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद का आयोजन किया गया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए शाहपुर थाना पुलिस बल भी तैनात रहा।

 
 

Top Stories

1/3
bottom of page