top of page

नर्मदपुरम: परीक्षा के समय स्कूली बच्चों से अवैध वसूली! ₹20 के किराए की जगह वसूले जा रहे ₹50, बस से उतारने का गंभीर मामला आया सामने!

Sep 13
2 min read

नर्मदपुरम: जिले के डांडीवाड़ा से सुखतवा स्कूल आने-जाने वाले स्कूली बच्चों से बस संचालकों द्वारा भारी भरकम अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। वर्तमान में बच्चों की बोर्ड व वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं, ऐसे में बच्चों की मजबूरी का फायदा उठाकर किराए के नाम पर की जा रही यह वसूली चर्चा का विषय बनी हुई है। छात्रों द्वारा राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना को दी गई सूचना के मुताबिक, सोनू बस ट्रेवल्स समेत अन्य बसों द्वारा छात्रों से मनमाना किराया वसूला जा रहा है।

बच्चों ने बताया कि पहले इस रूट पर बस का किराया मात्र ₹10 से ₹20 लिया जाता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर सीधे ₹50 कर दिया गया है। जब कुछ विद्यार्थियों ने बढ़ी हुई राशि देने में असमर्थता जताई, तो उन्हें रास्ते में ही बस से नीचे उतार दिया गया। पीड़ित बच्चों द्वारा कई बस संचालकों पर आरोप लगाए हैं जो इस मामले मे शामिल हैं, जो लगातार छात्रों से ₹50 किराया वसूल रही हैं।

खुल कर चल रही है लूट: राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पवन यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार में खुलेआम लूट चल रही है और गरीब बच्चों तक को नहीं बख्शा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि बच्चों से हो रही इस खुली लूट का संगठन कड़ा विरोध करता है। बच्चों के हक, सम्मान और स्वाभिमान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जिला प्रशासन द्वारा इस मामले में त्वरित और सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो राष्ट्रीय यदुवंशम् सेना बच्चों और अभिभावकों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए पूरी तरह बाध्य होगी।

आर टी ओ अधिकारी प्रमोद कापसे ने दिया कार्रवाई का आश्वासन: इस गंभीर मामले को लेकर जब नर्मदापुरम के आरटीओ (RTO) अधिकारी से चर्चा की गई, तो उन्होंने बच्चों से अवैध वसूली करने वाली सोनू बस सहित अन्य संबंधित बसों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई किए जाने का पूरा आश्वासन दिया है।

परीक्षा के समय बच्चों के भविष्य के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को लेकर स्थानीय अभिभावकों और छात्र संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन और परिवहन विभाग इन मनमानी करने वाले बस संचालकों पर कब तक और क्या ठोस कार्रवाई करता है।

Top Stories

1/16
bottom of page