बैतूल पुलिस का 'ऑपरेशन गौवंश': इटारसी से महाराष्ट्र जा रही पिकअप पकड़ी, क्रूरता से भरे थे 13 मवेशी (Latest News: Delivering fast updates on MP Police Action, Shahpur News, and Betul Polic)
(Gamakimedia.in): बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर जिले में गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देर रात घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 13 गौवंशों को मुक्त कराया है, जिन्हें अवैध रूप से कत्लखाने ले जाया जा रहा था।

मुखबिर की सूचना पर गरदा रेती पुलिया के पास घेराबंदी जानकारी के अनुसार, दिनांक 26/12/25 की रात गश्त के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इटारसी की ओर से एक पिकअप वाहन (क्रमांक MH18AA3481) आ रहा है, जिसमें भारी संख्या में गाय और बैल भरे हुए हैं। यह वाहन महाराष्ट्र के परतवाड़ा की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही एसडीओपी शाहपुर श्री मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में टीम ने गरदा रेती पुलिया के पास नाकेबंदी की।
जंगल के अंधेरे का फायदा उठाकर भागे तस्कर पुलिस ने जब संदिग्ध पिकअप को रुकने का इशारा किया, तो चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और उसे जंगल की ओर दौड़ा दिया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी वाहन को जंगल में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
13 गौवंश मुक्त, अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज जब पुलिस ने लावारिस मिली पिकअप की तलाशी ली, तो उसमें 13 नग मवेशी क्रूरतापूर्वक रस्सियों से बंधे हुए पाए गए। पुलिस ने तत्काल सभी गौवंशों को मुक्त कराकर सुरक्षित गौशाला भिजवा दिया है। थाना शाहपुर में अज्ञात वाहन चालक और मालिक के खिलाफ अपराध क्रमांक 832/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।











