top of page

बैतूल: अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, डम्पर जप्त; पर क्या थमेगा अवैध कारोबार?IllegalMining, AdministrativeAction, CommunityConcerns

Feb 9
1 min read

बैतूल। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने सक्रियता दिखाई है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशानुसार, खनिज विभाग की टीम ने तहसील बैतूल के उड़दन–साकादेही मार्ग पर दबिश देकर खनिज गिट्टी से लदे एक डम्पर (MP48ZD7126) को जप्त किया।

IllegalMining, AdministrativeAction, CommunityConcerns

9 फरवरी को हुई इस कार्रवाई के बाद वाहन को गंज थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंपा गया है। विभाग ने मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर इसे अपर कलेक्टर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

IllegalMining, AdministrativeAction, CommunityConcerns

कार्रवाई के पीछे के अनसुलझे सवाल:

जहाँ एक तरफ प्रशासन इसे अपनी बड़ी कामयाबी बता रहा है, वहीँ कुछ सवाल अब भी बरक़रार हैं :

  • सिर्फ मोहरों पर कार्रवाई? अक्सर देखा जाता है कि खनिज विभाग डम्पर चालकों और वाहनों पर तो कार्रवाई करता है, लेकिन उन "बड़े रसूखदारों" तक नहीं पहुंच पाता जो पर्दे के पीछे से इस अवैध कारोबार का संचालन कर रहे हैं।

  • आकस्मिकता या नियमितता? स्थानीय लोगों का मानना है कि इस मार्ग पर अवैध परिवहन लंबे समय से जारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह महज एक "दिखावे की कार्रवाई" है या प्रशासन भविष्य में भी इसी तरह की निरंतरता बनाए रखेगा?

  • नियमों की सख्ती: मध्यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत भारी जुर्माने का प्रावधान तो है, लेकिन क्या ये दंड वास्तव में अवैध खनन को रोकने के लिए पर्याप्त साबित हो रहे हैं?

Top Stories

1/16
bottom of page