सीहोर: क्रिसमस की आड़ में 'धर्मांतरण' का खेल? ऑल सेंट्स चर्च में हिंदुओं की मौजूदगी पर भारी बवाल (HinduAwakening leads to massive protest at All Saints Church; #SehorePolice intervenes to #Dharmantar)
सीहोर | जिला मुख्यालय के ऑल सेंट्स चर्च में क्रिसमस पर्व के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां बड़ी संख्या में गैर-ईसाई (हिंदू) समाज के लोग संदिग्ध अवस्था में पाए गए। हिंदू संगठनों ने इसे 'धर्मांतरण की साजिश' करार देते हुए मौके पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। संगठनों का आरोप है कि प्रार्थना की आड़ में भोले-भले लोगों को बहला-फुसलाकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही थी।
HinduAwakening leads to massive protest at All Saints Church; #SehorePolice intervenes to #DharmantaranRoko

प्रार्थना सभा या धर्मांतरण का अड्डा?
हिंदू संगठनों ने चर्च प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि आखिर क्रिसमस के विशेष धार्मिक आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में गैर-ईसाई लोगों को क्यों बुलाया गया? संगठनों ने दावा किया कि यह कोई सामान्य प्रार्थना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित तरीके से किया जा रहा धर्मांतरण का प्रयास था। इस खबर के फैलते ही शहर में तनाव फैल गया और चर्च के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुई 'संदिग्ध' प्रार्थना HinduAwakening leads to massive protest at All Saints Church; #SehorePolice intervenes to #DharmantaranRoko
विवाद बढ़ता देख कोतवाली पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस की टीम ने चर्च के अंदर और बाहर घेराबंदी की। हालांकि पुलिस ने स्थिति को शांत कराया, लेकिन हिंदू संगठनों की नाराजगी कम नहीं हुई। पुलिस की मौजूदगी में ही प्रार्थना पूरी कराई गई, जिसे लेकर संगठनों ने आपत्ति जताई कि पुलिस की सुरक्षा में इस तरह की संदिग्ध गतिविधियां कैसे संचालित हो रही हैं।
हिंदू संगठनों की चेतावनी
संगठनों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सीहोर की पावन धरा पर धर्मांतरण का कोई भी "सिंडिकेट" बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि चर्च में आए बाहरी लोगों की सूची की जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि उन्हें किस प्रलोभन के तहत वहां बुलाया गया था।











