top of page

भींडर जिला चिकित्सालय में 5 नए चिकित्सकों और फिजियोथेरेपिस्ट ने संभाला कार्यभार, विधायक की पहल का असरHealthcareAccess, RuralMedicalCare, HospitalUpgrades

  • Feb 6
  • 1 min read

भींडर। स्थानीय जिला चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विधायक उदयलाल डाँगी की पहल के बाद चिकित्सालय में बीसीएमओ सहित 5 नए चिकित्सकों और एक फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति की गई है। इस उपलब्धि पर अस्पताल स्टाफ और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।

HealthcareAccess, RuralMedicalCare, HospitalUpgrades

नवनियुक्त टीम का भव्य स्वागत

चिकित्सालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे नए विशेषज्ञों का मौजूदा चिकित्साकर्मियों द्वारा तिलक लगाकर और उपरना-मोठड़ा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यभार संभालने वालों में मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • डॉ. रानू शर्मा: नेत्र रोग विशेषज्ञ (Ophthalmologist)

  • डॉ. तनुजा खराड़ी: रेडियोलॉजी एवं सोनोग्राफी विशेषज्ञ

  • डॉ. राजेश मीणा: फॉरेंसिक मेडिसिन विशेषज्ञ

  • डॉ. नवीन कुमार: ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO)

  • डॉ. बहादुर सिंह: फिजियोथेरेपिस्ट

HealthcareAccess, RuralMedicalCare, HospitalUpgrades

क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर

उल्लेखनीय है कि शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शर्मा की नियुक्ति भी इसी क्रम में हुई है, हालांकि उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विशेषज्ञों की नियुक्ति से भींडर और आसपास के ग्रामीणों को अब बेहतर इलाज के लिए बड़े शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

शहरवासियों ने इन नियुक्तियों को विधायक डाँगी के प्रयासों का सुखद परिणाम बताते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि इन विशेषज्ञों के आने से जिला चिकित्सालय की कार्यक्षमता में काफी इजाफा होगा।

Top Stories

1/3
bottom of page