top of page

हरदा: मरीजों से अवैध वसूली और लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, महिला डॉक्टर की संविदा सेवाएं समाप्त HardaNews HealthDepartmentAction ZeroTolerance

Jan 9
1 min read

सिजेरियन ऑपरेशन के नाम पर मांगे थे 8 हजार रुपये; NHM ने तत्काल प्रभाव से खत्म किया अनुबंध

हरदा: जिला चिकित्सालय में पदस्थ संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist) डॉ. प्रियंका शारदे के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), मध्य प्रदेश ने बड़ी कार्रवाई की है। मरीजों से दुर्व्यवहार, अवैध राशि की मांग और कर्तव्य में लापरवाही के गंभीर आरोपों के चलते उनका संविदा अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

जांच में हुई पुष्टि: सिजेरियन के लिए मांग रही थीं 'अनाधिकृत राशि'

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. एच.पी. सिंह ने बताया कि डॉ. प्रियंका शारदे के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। उन पर आरोप था कि वे अस्पताल में आने वाले हितग्राहियों से सिजेरियन ऑपरेशन के बदले 8,000 रुपये की अवैध राशि मांगती थीं।

HardaNews, HealthDepartmentAction, ZeroTolerance

जांच समिति के सामने खुले कई राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित की गई जांच समिति के निरीक्षण के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। अन्य नवजातों के माता-पिता ने भी समिति को बताया कि डॉ. शारदे द्वारा उनसे 5,000 से 8,000 रुपये तक की राशि वसूली गई थी। इन बयानों और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें दोषी पाया गया और NHM द्वारा सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की गई।

प्रमुख बिंदु:

  • दोषी: डॉ. प्रियंका शारदे (संविदा स्त्री रोग विशेषज्ञ)।

  • आरोप: अवैध वसूली, मरीजों से बदसलूकी और कार्य में लापरवाही।

  • कार्रवाई: संविदा अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त।

Top Stories

1/16
bottom of page