top of page

विशेष विश्लेषण: चुनावी शुचिता बनाम नागरिक स्वतंत्रता—फेक न्यूज़ से लड़ाई की आड़ में कहीं कुचल न जाए असहमति की आवाज़? DigitalRights, FreedomOfSpeech, JudicialAccountability

  • Jul 4
  • 6 min read




Editorial Opinion (Rajkamal Gupta):हाल ही में देश के भीतर दो ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैं, जो पहली नज़र में अलग दिखती हैं, लेकिन भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था और ताने - बाने मे नागरिकों के अधिकारों के लिहाज से एक-दूसरे से गहराई से जुड़ी हुई हैं। एक तरफ जहाँ भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में मीडिया अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस बुलाकर 'फेक न्यूज़' और 'डीपफेक' के खिलाफ एक युद्ध स्तर की तैयारी का आह्वान किया, वहीं दूसरी तरफ बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुंबई पुलिस को फटकार लगाते हुए एक नागरिक के अधिकार में ऐतिहासिक फैसला सुनाया।

इन दोनों घटनाक्रमों ने देश के सामने एक बड़ा और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है:

क्या डिजिटल युग में 'गलत सूचनाओं' को रोकने की प्रशासनिक कोशिशें, अनजाने में या जानबूझकर, नागरिकों के शांतिपूर्ण विरोध और असहमति के अधिकार को दबाने का हथियार तो नहीं बन रही हैं?

DigitalRights, FreedomOfSpeech, JudicialAccountability
Courtesy hon'ble Bombay High Court

सिक्के का पहला पहलू: क्या निर्वाचन आयोग की चिंता जायज है ?

नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक नैरेटिव, एआई (AI) और डीपफेक पर गहरी चिंता व्यक्त की है।

इसमें कोई दो राय नहीं है कि चुनाव जैसी संवेदनशील लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए सिंथेटिक मीडिया और शरारतपूर्ण कंटेंट का इस्तेमाल संस्थाओं पर से जनता का भरोसा कम करने के लिए किया जा रहा है। चुनाव आयोग का यह निर्देश पूरी तरह जायज है कि मीडिया और सोशल मीडिया नोडल अधिकारियों को सक्रिय रहकर देश के चुनावी तंत्र और पारदर्शी व्यवस्था पर जनता के विश्वास को बनाए रखना होगा।

सिक्के का दूसरा पहलू: क्या बॉम्बे हाई कोर्ट की कड़ी चेतावनी देश के भविष्य के लिए भी एक चेतावनी है ?

लेकिन इसी प्रशासनिक मुस्तैदी का दूसरा और चिंताजनक चेहरा तब सामने आया जब मुंबई पुलिस ने 'बीजेपी सरकार मुर्दाबाद' और 'अमित शाह मुर्दाबाद' जैसे राजनीतिक नारे लगाने के आधार पर एक सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता (सईद अहमद चौधरी) को एक साल के लिए शहर से निष्कासित (तड़ीपार) करने का आदेश जारी कर दिया।

बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस माधव जामदार ने इस आदेश को पूरी तरह रद्द करते हुए जो कहा, वह हर प्रशासनिक अधिकारी के लिए आंखें खोलने वाला है:

"यह क्या हो रहा है? क्या सभी नागरिकों को सरकार का गुलाम बनाया जा रहा है? वे विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते, आंदोलन नहीं कर सकते? पुलिस अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं, वे किसी मंत्री के अधीन काम करने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं हैं। सरकार की नीतियों का विरोध करना या नारे लगाना किसी नागरिक को उसके क्षेत्र से निकालने का वैध कानूनी आधार नहीं हो सकता।"

ओपिनियन: क्या 'फेक न्यूज़' की आड़ में असहमति को दबाने का प्रयास किया जाता है ?

इन दोनों खबरों को यदि एक साथ रखकर देखा जाए, तो एक बहुत ही बारीक और खतरनाक प्रशासनिक प्रवृत्ति उजागर होती है।

1. 'सच्चाई' और 'आलोचना' के बीच की एक धुंधली रेखा:

फेक न्यूज़, डीपफेक और भ्रामक प्रचार का मुकाबला विश्वसनीयता के साथ होना ही चाहिए, क्योंकि वे समाज में नफरत और अस्थिरता फैलाते हैं। लेकिन खतरा तब पैदा होता है जब जमीनी स्तर पर काम करने वाले पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी किसी राजनीतिक दल या सरकार की नीतियों के खिलाफ उठने वाली जायज आवाजों, प्रदर्शनों या तीखी आलोचनाओं को भी 'भ्रामक नैरेटिव' या 'फेक न्यूज़' का ठप्पा लगाकर दबाने की कोशिश करने लगते हैं।DigitalRights, FreedomOfSpeech, JudicialAccountability

2. नौकरशाही का बढ़ता अति-उत्साह :

जब शीर्ष स्तर से 'फेक न्यूज़' के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं, तो कई बार स्थानीय अधिकारी अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अति-उत्साही हो जाते हैं। जैसा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के मामले में दिखा, परीक्षा पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने या सरकार विरोधी नारे लगाने को भी कानून-व्यवस्था के लिए खतरा मान लिया जाता है।

3. भारतीय संविधान और लोकतंत्र की आत्मा है असहमति का अधिकार:

संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत हर नागरिक को यह अधिकार है कि वह चुनी हुई सरकार के फैसलों से असहमत हो सके, शांतिपूर्ण आंदोलन कर सके और उसके खिलाफ नारे लगा सके। यह गुलामी का दौर नहीं है; जनता संप्रभु है। प्रशासनिक अधिकारियों को यह समझना होगा कि वे किसी राजनीतिक दल के एजेंडे को लागू करने वाले 'कार्यकर्ता' नहीं हैं, बल्कि उनका पहला और आखिरी कर्तव्य भारत के संविधान और आम जनता के अधिकारों की रक्षा करना है।

वैचारिक निष्कर्ष

भारत निर्वाचन आयोग की सोशल मीडिया पर फेक न्यूज़ और डीपफेक को रोकने की मुहिम बेहद सराहनीय और चुनावी शुचिता के लिए आवश्यक है। लेकिन, कानून लागू करने वाली एजेंसियों को यह लक्ष्मण रेखा हमेशा याद रखनी होगी कि "झूठ का मुकाबला करने की आड़ में सच और असहमति का गला नहीं घोंटा जा सकता।"

बॉम्बे हाई कोर्ट का यह ऐतिहासिक फैसला अधिकारियों के लिए एक कड़ा संदेश है कि यदि वे अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर नागरिकों को 'गुलाम' बनाने या उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश करेंगे, तो देश की न्यायपालिका संविधान की ढाल बनकर खड़ी रहेगी। लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब सूचनाएं भी सुरक्षित रहें और नागरिकों का विरोध करने का अधिकार भी बहाल रहे।


Editorial Opinion: Two Significant Events Within the Country

Recently, two significant events have unfolded within the country. At first glance, they appear distinct, but from the perspective of India's democratic framework, social fabric, and citizens' rights, they are deeply interconnected. On one hand, the Election Commission of India (ECI) convened a conference of media officers in Delhi, calling for war-footing preparations against 'fake news' and 'deepfakes'. On the other hand, the Bombay High Court delivered a historic judgment in favor of a citizen's rights while sternly reprimanding the Mumbai Police.

Both these developments have raised a major and serious question before the nation:

In the digital age, are administrative efforts to curb 'misinformation'—whether inadvertently or deliberately—becoming a tool to suppress citizens' rights to peaceful protest and dissent?

The First Side of the Coin: Is the Election Commission’s Concern Justified?

At the national conference held in New Delhi, Chief Election Commissioner Rajiv Kumar and Election Commissioner Dr. Vivek Joshi expressed deep concern over the misleading narratives, Artificial Intelligence (AI), and deepfakes being circulated on social media.

There are no two ways about the fact that synthetic media and mischievous content are being utilized to influence sensitive democratic processes like elections and to erode public trust in institutions. The Election Commission's directive is entirely justified; media and social media nodal officers must remain proactive to maintain public confidence in the country’s electoral machinery and transparent system.

The Second Side of the Coin: Is the Bombay High Court’s Stern Warning Also a Warning for the Country’s Future?

However, the alternative and concerning face of this administrative zeal came to light when the Mumbai Police issued an externment order, banishing a socio-political activist (Saeed Ahmad Choudhary) from the city for one year. The sole basis for this action was his raising of political slogans such as 'BJP Government Murdabad' and 'Amit Shah Murdabad'.

Quashing this order entirely, Justice Madhav Jamdar of the Bombay High Court made observations that serve as an eye-opener for every administrative officer:

"What is happening? Are all citizens being turned into slaves of the government? Can they not protest, can they not agitate? Police officers are accountable to the public; they are not political workers operating under a minister. Protesting against government policies or raising slogans cannot be a valid legal ground to extern a citizen from their area."

Opinion: Is Dissent Being Suppressed Under the Guise of 'Fake News'?

When these two news stories are analyzed together, a very subtle and dangerous administrative trend comes to light.DigitalRights, FreedomOfSpeech, JudicialAccountability

1. A Blurred Line Between 'Truth' and 'Criticism'

Fake news, deepfakes, and misleading propaganda must certainly be countered with credibility, as they breed hatred and instability in society. However, the danger arises when ground-level police or administrative officers begin labeling legitimate voices, protests, or sharp criticisms against the policies of a political party or the government as 'misleading narratives' or 'fake news' to suppress them.

2. The Rising Hyper-Zeal of the Bureaucracy

When strict directives against 'fake news' are issued from the highest echelons, local officials often become hyper-zealous to appease their political masters. As witnessed in the Bombay High Court case, peaceful demonstrations or raising anti-government slogans against serious issues like recent examination paper leaks are categorized as threats to law and order.

3. The Right to Dissent is the Soul of the Indian Constitution and Democracy

Under Article 19(1)(a) of the Constitution, every citizen possesses the right to disagree with the decisions of an elected government, to agitate peacefully, and to raise slogans against it. This is not an era of slavery; the public is sovereign. Administrative officers must realize that they are not 'workers' meant to implement the agenda of any political party; rather, their first and foremost duty is to protect the Constitution of India and the rights of the general public.

Ideological Conclusion

The Election Commission of India’s campaign to curb fake news and deepfakes on social media is highly commendable and essential for electoral purity. However, law enforcement agencies must always remember the Lakshman Rekha (the fine line) that "the voice of truth and dissent cannot be throttled under the guise of combating falsehood."

This historic judgment by the Bombay High Court sends a stern message to officials that if they abuse their powers to turn citizens into 'slaves' or attempt to suppress their voices, the nation's judiciary will stand firm as a shield for the Constitution. Democracy will thrive only when information remains secure and citizens' right to protest is preserved.

Top Stories

1/15
bottom of page