top of page

देवास: गौशाला परिसर में श्री खेड़ापति सरकार की स्थापना और विशाल भंडारा संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने पाई प्रसादी CulturalUnity ReligiousHarmony CommunityEvent

  • Jan 3
  • 2 min read

देवास | जिले के ग्राम केवटिया पानी (पुजांपुरा) स्थित गौशाला परिसर में धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता का अनूठा संगम देखने को मिला। हिंदू युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के तत्वावधान में यहाँ श्री खेड़ापति सरकार की स्थापना, मंदिर व गौशाला का भूमिपूजन और विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दशरथ सिंह जाट के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की।

CulturalUnity ReligiousHarmony CommunityEvent

नन्ही कन्याओं ने किया भूमिपूजन

कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक विधि-विधान के साथ हुआ। विशेष बात यह रही कि मंदिर और गौशाला का भूमिपूजन नन्ही कन्याओं के हाथों संपन्न कराया गया। इसके पश्चात परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। आयोजकों के अनुसार, गौशाला की बाउंड्री, शेड और मंदिर निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है, जिसे एक वर्ष के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।

वरिष्ठ अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

CulturalUnity ReligiousHarmony CommunityEvent

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बागली नगर परिषद अध्यक्ष कमल यादव, जनपद सीईओ राजू मीणा और बागली मंडी अध्यक्ष नरेंद्र सराठे उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में शामिल हुए:

  • ममता भारद्वाज (राष्ट्रीय अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, हरियाणा)

  • रमण कमल (जिला पंचायत सदस्य, देवास)

  • हनी बेजारिया (प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग)

  • प्रकाश जाधव (सेक्रेट्री, उज्जैन रेंज)

  • युवराज जाट, पुष्पा चौहान, हेमंत जोशी एवं अन्य गणमान्य नागरिक।

सभी अतिथियों का सम्मान भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर और शाल-श्रीफल भेंट कर किया गया।

सामाजिक समरसता का संदेश

दोपहर 12 बजे से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला, जिसमें केवटिया पानी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ली। कार्यक्रम में विराट भंवर, पुष्पराज पटेल, सरपंच-सचिव सहित नरसिंह भार्गव, पप्पू भार्गव और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक चेतना को जागृत करना रहा।

Top Stories

1/3
bottom of page