शाहपुर में शराब ठेकेदार प्रिंट रेट से महंगी शराब विक्रय कर रहा : शासन–प्रशासन का मिल रहा ठेकेदार को खुला संरक्षण
- Apr 20
- 2 min read
जिले के शाहपुर मुख्यालय स्थित लाइसेंसी शराब दुकान में इन दिनो ठेकेदार द्वारा सुरा प्रेमियों को लूटने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जा रहा है । जिस कारण आए दिन शराब दुकान में दुकानदार व ग्राहकों के बीच तना-तनी देखने को मिल रही है । उक्त मामला क्षेत्र में कहीं कोई गंभीर वारदात को अंजाम न लेले जिस पर सासन प्रशासन को ध्यान देना अति आवश्यक हो गया है । जानकारी अनुसार क्षेत्र में इन दिनो शराब दुकान में महंगी बिक रही । शराब दुकान में ठेकेदार के कर्मचारी सेल्स मैन द्वारा ग्राहकों को प्रिंट रेट से ज्यादा मनमाने दाम पर खुलेआम शराब बेचा जा रहा है,
इतना ही नहीं ठेकेदार द्वारा शराब दुकान में अवैध तरीके से भाड़े पर पाले गए बाहरी अपराधी प्रवत्ति के दबंगों को भी रखा गया है, जो दुकान में प्रिंट रेट में शराब मांगने वालों के साथ देखते ही देखते गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो उठते हैं । सूत्रों की माने तो इन दिनो शराब दुकान में कार्यरत अज्ञात लोगों द्वारा बातों ही बातों में खुलेआम सुराप्रेमी ग्राहकों कों धमकी दी जाती हैं कि हमारी सेटिंग यहां से लेकर ऊपर तक हो गई है, हम इसी तरह मनमाने रेट में शराब बेचेंगे जिसको जहां शिकायत करना हो कर लो हमारा कुछ नहीं होने वाला और कहीं न कहीं बात भी सही है इन शराब कारोबारियों की सेटिंग ठेका लेने के साथ साथ ही जिम्मेदारों से हो जाती है । शायद इसी कारण से क्षेत्र में बेहिचक खुलेआम प्रिंट रेट से महंगी शराब बेची जा रही है और ग्राहक महंगी शराब खरीदने में मजबूर है ऐसा भी नहीं है कि शासन प्रशासन के जिम्मेदारों को कुछ मालूम न हो बल्कि सबकुछ जानते हुए भी हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं । जिले के नवागत कलेक्ट व तेज तर्राट पुलिस अधीक्षक से जनापेक्षा है की संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए शराब ठेकेदार पर कानूनी शिकंजा कसा जाए ताकि क्षेत्र में शांति प्रिय व्यवस्था के साथ साथ कानून व्यवस्था को भी कायम रखा जा सके और सुरा प्रेमियों को शराब ठेकेदार द्वारा लूटने से बचाया जा सके। इस विषय को लेकर जिला आबकारी अधिकारी अंशुमान सिंह चिड़ार को उनके नम्बर 7389194819 पर कॉल किया पर उन्होंने कॉल नहीं उठाया।











