भिण्डर: आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित, एकजुटता पर दिया जोरBJPMeeting, ElectionStrategies, PartyUnity
भिण्डर। आगामी नगरपालिका चुनावों की तैयारियों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को कैलाश धर्मशाला, सूरजपोल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष तिलक व्यास ने की।

विस्तारक संजय टेलर का संबोधन
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान प्रदेश भाजपा से वल्लभनगर विधानसभा विस्तारक संजय टेलर उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कार्यकर्ता इन्द्रलाल फान्दोत मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत में विस्तारक संजय टेलर का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संजय टेलर ने कहा कि आगामी नगरपालिका चुनाव में सभी को व्यक्तिगत मतभेद भुलाकर एकजुट होना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा:
"पार्टी में कोई अपना या पराया नहीं है, सभी समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमारा लक्ष्य संगठित होकर भिण्डर में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनाना है ताकि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के हाथों को मजबूती मिल सके।"
BJPMeeting, ElectionStrategies, PartyUnity
वरिष्ठ नेताओं ने साझा किए विचार
बैठक के दौरान मंडल प्रतिनिधि हीरालाल पंड्या और पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष मंगनीराम रेगर ने भी आगामी चुनावी रणनीति पर अपने विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने की बात कही।
बैठक में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता
इस संगठनात्मक चर्चा में पूर्व पालिका अध्यक्ष गोवर्धनलाल भोई, मन की बात प्रमुख महेश मालवीय, मंडल उपाध्यक्ष लीलाधर सोनी, लक्ष्मण गिरि गोस्वामी, ओमप्रकाश सुथार, बाबूलाल खारोल, बूथ अध्यक्ष गोपाल लखावत, नरेश धर्मावत, कमल चौबीसा, मोहनलाल साहू, चेतनप्रकाश जैन, सत्यनारायण चौबीसा, हरीश कड़वावत, जानकीलाल चौबीसा और नरेश चौबीसा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











