मेवाड़ चौबीसा ब्राह्मण समाज खेलकूद प्रतियोगिता: भींडर की नृसिंह क्लब टीम बनी क्रिकेट विजेताSportsEvent, CommunityCelebration, YouthAchievements
- Jan 20
- 2 min read
भींडर। नीमड़ी में आयोजित मेवाड़ चौबीसा ब्राह्मण समाज की 8वीं खेलकूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में नृसिंह क्लब, भींडर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नीमड़ी को 9 विकेट से शिकस्त दी। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर भींडर में समाजजनों द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य विजय जुलूस निकाला गया।

खिलाड़ियों और प्रतिभाओं का सम्मान
महादेव मंदिर पर समाज के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए, जहां विजेता टीम के खिलाड़ी जिग्नेश, कपिल, राघव, दीपक, रवि, जतिन, हार्दिक, जितेन, भव्य, आकाश, नयन, प्रकाश और प्रशांत का तिलक लगाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।
खेल के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया:
पंकज कुमार चौबीसा: वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
पूजा वेनावत और मोहित व्यास: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में राजस्थान में प्रथम स्थान (मोहित की अनुपस्थिति में उनके पिता भरत व्यास का सम्मान किया गया)।
विकास धर्मावत: जिला चिकित्सालय में डायलिसिस नर्सिंग ऑफिसर नियुक्त होने पर सम्मान।
SportsEvent, CommunityCelebration, YouthAchievements
भव्य विजय जुलूस
विजेताओं का जुलूस भिन्डेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर सूरजपोल, नृसिंह मंदिर, मुरलीधर मंदिर, सदर बाजार, रावली पोल और चारभुजानाथ मंदिर होते हुए पुनः नृसिंह मंदिर पहुंचा। पूरे मार्ग में समाजजनों ने नाचते-गाते और पुष्प वर्षा कर विजेताओं का उत्साहवर्धन किया।
समाज की बैठक और आगामी निर्णय
मुरलीधर मंदिर पर आयोजित एक संक्षिप्त चौपाल में खिलाड़ियों की सुविधाओं और खेल विकास पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी वर्षों में पंचों की सहमति लेकर चौबीसा समाज भींडर के तत्वावधान में बड़े स्तर पर टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे। साथ ही खेल मैदान की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर कन्हैया लाल देशबन्धु, कैलाश मन्दावत, हरि प्रसाद धर्मावत, किशन लाल व्यास, मदन भोजावत, चेतन प्रकाश धर्मावत, ओम प्रकाश मन्दावत, गोपाल विजावत, मुकेश धर्मावत, प्रकाश भोजावत, पवन विजावत, सुभाष व्यास, बंशी लाल विजावत, जगदीश भोजावत, आशीष बन्धु चौबिसा, राजेन्द्र वेनावत, हीरा लाल पण्ड्या, राजमल मन्दावत, बद्री लाल वेनावत, देवी लाल भोजावत, दिनेश पण्ड्या, दिनेश व्यास, जगदीश वेनावत, अशोक धर्मावत, दिनेश भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे।











