top of page

भींडर वासियों का सपना हुआ साकार: जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सुविधा का भव्य शुभारंभ HealthcareExpansion, LocalHealthcare, KidneyTreatment

  • Jan 19
  • 2 min read

विधायक उदय लाल डांगी ने किया उद्घाटन, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगा किडनी रोगियों को उपचार

HealthcareExpansion, LocalHealthcare, KidneyTreatment

भींडर: स्थानीय गुलाब सिंह शक्तावत जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। क्षेत्रीय विधायक उदय लाल डांगी ने फीता काटकर चिकित्सालय में बहुप्रतीक्षित डायलिसिस मशीन का उद्घाटन किया। लंबे समय से किडनी रोगियों के लिए की जा रही यह मांग अब पूरी हो गई है, जिससे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

अस्पताल परिसर में गरिमामयी आयोजन उद्घाटन के दौरान विधायक डांगी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को आम जन तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। डायलिसिस सुविधा शुरू होने से अब मरीजों को इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

HealthcareExpansion, LocalHealthcare, KidneyTreatment

प्रमुख नागरिकों की उपस्थिति

इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे, जिनमें: भँवर लाल भट्ट, सुरेश कंटालिया, हितेश व्यास, मंडल अध्यक्ष तिलक चौबीसा, नगर पालिका उपाध्यक्ष मगनी राम रेगर, अशोक जैन, अली असगर बोहरा, चमन लाल सोनी, हीरा लाल पण्ड्या, कन्हैया लाल देश बन्धु, अंकित मन्दावत, सत्यनारायण भोजावत, सवाई लाल लखावत, मीठा लाल फांदोत, महेश मालवीया, श्याम सुंदर साहू, ओम प्रकाश सुथार, उषा चौबीसा, बाल मुकुंद भोजावत, हातिम बोहरा, मीठा लाल गोदडोत, कृष्ण गोपाल मूंदड़ा, लक्ष्मण गिरी गोस्वामी और लीलाधर सोनी शामिल थे।

चिकित्सा टीम ने किया अतिथियों का स्वागत

चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजीव आमेटा के नेतृत्व में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर पंकज कुमार चौबीसा ने किया।

इस दौरान चिकित्सा टीम से डॉ. राकेश सैनी, डॉ. कमलेन्द्र सिंह रावत, डॉ. सुरेंद्र यादव, डॉ. चंदन सिंह, नर्सिंग ऑफिसर रूप सिंह रावत, अतुल कुमार आमेटा, अनिल खटीक, निवेदिता जोशी और डायलिसिस नर्सिंग ऑफिसर विकास चौबीसा सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Top Stories

1/3
bottom of page