शिक्षा की ओर सराहनीय कदम: डेंडूपुरा स्कूल को मिली नई बेंच-डेस्क रेत कारोबारी के सहयोग से बच्चों को मिला बेहतर अध्ययन का माहौल
शाहपुर। विकासखंड शाहपुर की ग्राम पंचायत गुवाड़ी अंतर्गत ग्राम डेंडूपुरा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। रेत कारोबारी अरशद कुरैशी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए विद्यालय को 30 नई बेंच-डेस्क प्रदान कीं। इन बेंच-डेस्क से विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और अब उन्हें जमीन पर बैठकर पढ़ाई नहीं करनी पड़ेगी।

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेंच-डेस्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर परम डिस्ट्रीब्यूटर रेत कंपनी की ओर से प्रदीप साहू, मोहन डुम्बानी, सी.पी. मिश्रा, देवेंद्र सिंह, बंटी, लोकेन्द्र सिंह एवं मुकेश गर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष भूरेलाल चौहान, ग्राम पंचायत गुवाड़ी के सरपंच बालकिशन उइके, देविसन भलावी, छोटेलाल उइके, बिलेश, रितेश पंकेश उइके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं विद्यालय परिवार मौजूद रहा। विद्यालय के शिक्षकों और ग्रामीणों ने इस सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी विद्यालयों में समाज के सक्षम लोगों की भागीदारी से बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक प्रयास शिक्षा के क्षेत्र को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नई बेंच-डेस्क मिलने से विद्यालय में अध्ययन का वातावरण अधिक व्यवस्थित और सुविधाजनक होगा। इससे बच्चों को पढ़ाई में बेहतर अनुभव मिलेगा और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा। मुख्य अतिथि के रूप में बालकिशन उइके सरपच ग्राम पंचायत गुवाडी, कमल बारस्कर, आंनद दुबे, मनीराम नारके, सुखदेव इरपाचे, विनोद उइके, कालूराम यादव, वर्मा सर, चन्द्रवंशी सर, सुखमन कावडे, बस्तीराम कुमरे, मुकेश राठौर, अनिल उइके, देवकी उइके, देवीराम भलावी, छोटेलाल भलावी, बिलेश भलावी, पंकेश उइके, रितेश उइके, गुलाव उइके, दिलीप उइके, रामदास उइके, सुरेश उइके, अशोक उइके, सुखमन भलावी पटेल, पालसिंग उइके भगत, बालचंद्र भलावी, हन्नू बटके, रामसिंग उइके, मुनीम भलावी, रज्जल उइके, राजू उइके आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।











