top of page

मध्यप्रदेश में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS अधिकारियों के तबादले, 14 जिलों के कलेक्टर बदले

  • 5 days ago
  • 3 min read

भोपाल : मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार ने गुरुवार, 09 अप्रैल 2026 को प्रशासनिक स्तर पर एक बड़ी सर्जरी करते हुए 26 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी इस सूची में राजधानी भोपाल सहित कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य शासन की कार्यप्रणाली में कसावट लाना और आगामी योजनाओं के क्रियान्वयन को गति देना माना जा रहा है।तबादला सूची में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी भोपाल के कलेक्टर पद पर हुआ है। भोपाल के वर्तमान कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह (2010) को अब मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में सचिव के पद पर तैनात किया गया है। उनके अनुभव को देखते हुए उन्हें ‘आयुक्त-सह-संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश’ का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी जगह प्रियंक मिश्रा (2013) को भोपाल का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जो इससे पहले धार जिले की कमान संभाल रहे थे।

इन जिलों के बदले गए कलेक्टर


नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी (2012) को रीवा कलेक्टर बनाया गया है।

प्रतिभा पाल (2012) को रीवा से हटाकर सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

राजीव रंजन मीना (2012) को धार कलेक्टर होंगे।

सोमेश मिश्रा (2013) को नर्मदापुरम, और अर्पित वर्मा (2015) को श्योपुर कलेक्टर बनाया गया है।

दमोह के लिए प्रताप नारायण यादव (2016) और मंडला के लिए राहुल नामदेव धोटे (2017) के नाम पर मुहर लगी है।

आदिवासी बाहुल्य जिलों में भी फेरबदल करते हुए डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को झाबुआ और डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल कलेक्टर नियुक्त किया गया है।


महिला अधिकारियों को मिली अहम कमान

प्रशासनिक फेरबदल में महिला आईएएस अधिकारियों की भूमिका को और सशक्त किया गया है।


राखी सहाय (2015) को उमरिया का कलेक्टर बनाया गया है

शीला दाहिमा (2015) को श्योपुर कलेक्टर की कमान सौंपी गई है।

बिदिशा मुखर्जी (2015) अब मैहर जिले की नई कलेक्टर होंगी।

नेहा मीना (2014) को झाबुआ से स्थानांतरित कर सिवनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

नर्मदापुरम की कलेक्टर सोनिया मीना को अब मंत्रालय में वित्त विभाग का अपर सचिव

सिवनी कलेक्टर शीतला पटले को लोक सेवा आयोग (MPPSC), इंदौर में सचिव पद पर नियुक्त किया गया है।


विभागों और संभागों में अन्य महत्वपूर्ण बदलाव

जिलों के अलावा राज्य के प्रमुख विभागों में भी बड़े बदलाव हुए हैं।


कृष्ण गोपाल तिवारी (2008) को आयुक्त, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण बनाया गया है।

शिल्पा गुप्ता (2008) अब गृह विभाग में सचिव होंगी

अभिषेक सिंह (2009) को आयुक्त, लोक शिक्षण नियुक्त किया गया है।

श्रीकांत बनोठ (2009) को नर्मदापुरम संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

संदीप जी.आर. (2013) को इंदौर में श्रम आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

सुधीर कुमार कोचर (2014) एप्को (EPCO) भोपाल के नए कार्यपालन संचालक होंगे।


प्रशासनिक सर्जरी: 14 जिलों में नए कलेक्टर, 26 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला….


प्रियंक मिश्रा – कलेक्टर भोपाल

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह – सचिव, मुख्यमंत्री

प्रतिभा पाल – कलेक्टर सागर

संदीप जी.आर. – श्रम आयुक्त, इंदौर

नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी – कलेक्टर रीवा

राजीव रंजन मीना – कलेक्टर धार

सोमेश मिश्रा – कलेक्टर नर्मदापुरम

अर्पित वर्मा – कलेक्टर शिवपुरी

डॉ. सौरभ संजय सोनवणे – कलेक्टर बैतूल

डॉ. योगेश तुकाराम भरसट – कलेक्टर झाबुआ

नेहा मीना – कलेक्टर सिवनी

प्रताप नारायण यादव – कलेक्टर दमोह

राहुल नामदेव धोटे – कलेक्टर मण्डला

शीला दाहिमा – कलेक्टर श्योपुर

बिदिशा मुखर्जी – कलेक्टर मैहर

राखी सहाय – कलेक्टर उमरिया

अभिषेक सिंह – आयुक्त, लोक शिक्षण

शिल्पा गुप्ता – सचिव, गृह विभाग

श्रीकांत बनोठ – कमिश्नर, नर्मदापुरम संभाग

कृष्ण गोपाल तिवारी – आयुक्त, सामाजिक न्याय

रवीन्द्र कुमार चौधरी – अपर सचिव

सोनिया मीना – अपर सचिव

 
 

Top Stories

1/3
bottom of page