MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025: कार्यकर्ता और सहायिका के 4,767 पदों पर निकली वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू (MP आंगनवाड़ी भर्ती 2025: MPGovtJobs WomenEmpowerment AnganwadiRecruitment)
- Dec 31, 2025
- 1 min read
भोपाल: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए सरकारी सेवा का सुनहरा मौका आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 4,767 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2025 (फेज-2) के अंतर्गत की जा रही है। 2025: MPGovtJobs WomenEmpowerment AnganwadiRecruitment

पदों का विवरण (Post Details)
विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल पदों का विवरण इस प्रकार है:
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता: 1,573 पद
आंगनवाड़ी सहायिका: 3,194 पद
कुल पद: 4,767
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
आवेदन शुरू होने की तिथि: 31 दिसंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2026
त्रुटि सुधार (Correction) की तिथि: 12 जनवरी 2026 तक
पात्रता और आयु सीमा (Eligibility)
निवास: आवेदिका का उसी ग्राम या नगरीय वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है।
शिक्षा: न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण (Higher Secondary) होनी चाहिए।
आयु: 01 जनवरी 2025 को आवेदिका की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
2025: MPGovtJobs WomenEmpowerment AnganwadiRecruitment
आवेदन शुल्क और प्रक्रिया
आवेदिकाएं स्वयं एमपी ऑनलाइन के "चयन पोर्टल" (https://chayan.mponline.gov.in) या अधिकृत कियोस्क के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।
शुल्क: 100 रुपये + 18% GST।
दस्तावेज: सभी जरूरी प्रमाण पत्र PDF फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
नोट: आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे।
सहायता के लिए संपर्क करें
भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पात्रता और केंद्रवार रिक्तियों का विवरण चयन पोर्टल और विभागीय वेबसाइट mpwcdmis.gov.in पर उपलब्ध है। तकनीकी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क किया जा सकता है।









